नरेगा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास राजस्थान राज्य का नरेगा जॉब कार्ड होना चाहिए. प्रत्येक वर्ष इस योजना के लिए नए जॉब कार्ड बनाए जाते हैं. फिर राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को जारी किया जाता हैं. इस लेख में Nrega Rajasthan Job Card List ऑनलाइन कैसे देखते हैं या डाउनलोड करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
राजस्थान राज्य में नरेगा (मनरेगा) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार एक वित्तीय वर्ष की अवधि में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध करा रही हैं. इसका लाभ लेने के लिए आपके पास Job Card Rajasthan का होना चाहिए. Manrega Yojana Rajasthan का संचालन ग्राम पंचायत राजस्थान द्वारा किया जाता हैं.
नरेगा राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
- नरेगा राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट देखने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट https://nrega.dord.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में Login के विकल्प को सेलेक्ट करके उसमे से Quick Access को सेलेक्ट करें और फिर Panchayats GP/PS/ZP Login के आप्शन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने तीन विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से पहले विकल्प “Gram Panchayats” को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आपको ‘Generate Reports’ के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.

- अब आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. आप अपने राज्य राजस्थान को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आप Financial Year, District, Block, Panchayat को सेलेक्ट करके Proceed बटन को क्लिक करें.

- अब आपके सामने Gram Panchayat Reports का पेज ओपन हो जाता हैं. इस पेज पर आपको 6 विकल्प दिखाई देता हैं. इनमे से R1. Job Card/ Registration आप्शन में से ‘Job card/Employment Register’ को सेलेक्ट करें.

- आपके सामने NREGA Employment Register खुल जाता हैं. यहाँ पर नरेगा जॉब कार्ड सूची में अपने नाम को चेक कर सकते हैं.

Nrega Job Card List में लाभार्थी के नाम को अलग – अलग रंगों में दर्शाया गया हैं. इन रंगों का मतलब क्या होता हैं. नीचे दिया गया हैं.
